यूपी

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने किया सम्मानित, एकता और न्याय का लिया संकल्प

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने किया सम्मानित, एकता और न्याय का लिया संकल्प

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने किया सम्मानित, एकता और न्याय का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन द्वारा देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन _सिंगरी मठ, महमूरगंज, वाराणसी में किया गया, जहां संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया।
मंडल पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संगठन के सभी मंडल पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारी, गोल्ड मेडल देकर हुआ सम्मान
इस भव्य समारोह में आजमगढ़, भदोही, चंदौली, वाराणसी, कानपुर हमीरपुर सहित विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित हुए। दूर-दराज के जिलों से पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी द्वारा गोल्ड मेडल और सील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से पदाधिकारियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ तथा सभी ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।महिला पदाधिकारियों की भी रही उल्लेखनीय सहभागिता समारोह में संगठन के प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं सहभागिता उल्लेखनीय रही। महिला पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन की गतिविधियों तथा समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। एकता, संगठन, संघर्ष और न्याय के सिद्धांत पर आगे बढ़ेगा संगठन
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी ने कहा कि पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन “एकता, संगठन, संघर्ष और न्याय”के सिद्धांतों को आधार बनाकर निरंतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके पदाधिकारियों की एकजुटता, अनुशासन, सक्रियता और आपसी समन्वय में है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निभाए और समाज के जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनहित एवं संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन के जनहितकारी कार्यों एवं सामाजिक सरोकारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित, समाजहित, न्याय एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर गौतम यादव (प्रदेश सचिव) विवेक सिन्हा (प्रदेश सचिव एवं सम्पूर्ण भारत मंडल प्रभारी)मण्डल अध्यक्ष अमित चौधरी जी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!