Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्यलोकल न्यूज़

टाटा स्टील वायर डिवीजन के सीईओ के विजन से प्रेरित हुआ जेम्को आजाद बस्ती: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मुख्य अतिथि निलांजन बिस्वास ने किया ध्वजारोहण, बच्चों के हैरतअंगेज स्टंट ने मोहा मन

टाटा स्टील वायर डिवीजन के सीईओ के विजन से प्रेरित हुआ जेम्को आजाद बस्ती: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मुख्य अतिथि निलांजन बिस्वास ने किया ध्वजारोहण, बच्चों के हैरतअंगेज स्टंट ने मोहा मन

*टाटा स्टील वायर डिवीजन के सीईओ के विजन से प्रेरित हुआ जेम्को आजाद बस्ती: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मुख्य अतिथि निलांजन बिस्वास ने किया ध्वजारोहण, बच्चों के हैरतअंगेज स्टंट ने मोहा मन*

जमशेदपुर। उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अभूतपूर्व देशप्रेम और भव्य सांस्कृतिक छटा के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टाटा स्टील वायर डिवीजन (कॉम्बी मिल) के निलांजन बिस्वास ने विद्यालय परिसर में मुख्य ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। समारोह में मुख्य अतिथि टाटा स्टील वायर डिवीजन के सीईओ व शीर्ष प्रबंधन के श्री निलांजन बिस्वास ने प्रेरणादायी विजनरी संदेश को बच्चों के बीच साझा किया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि टाटा स्टील प्रबंधन हमेशा से बाल शिक्षा, कौशल विकास और उनके सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे पूरे मन से अपनी पढ़ाई अच्छे से करें, ताकि आने वाले समय में देश व समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस गौरवमयी पल के साक्षी बनने के लिए टाटा स्टील वायर डिवीजन की एचआर अवस्तिका पॉल और एडमिन निशांत कुमार भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे और बच्चों का निरंतर उत्साहवर्धन किया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और साहस का बेजोड़ प्रदर्शन किया। बच्चों के बीच आयोजित रोमांचक नृत्य प्रतियोगिता, स्टंट और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत ओजस्वी भाषण ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।

सभी छात्र-छात्राओं ने हर गतिविधि में अपना शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसकी अतिथियों ने खूब सराहना की।

इस पूरे भव्य कार्यक्रम के प्रबंधन एवं सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, करनदीप सिंह, राकेश कुमार सिंह, कंचन कुमारी, एंजेलीना तिग्गा, रोहित आनद तथा अंजू वर्मा सभी की अग्रणी भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!