51 मीटर का साफा पहनाकर किया सम्मान, धूमधाम से मनाया रामनिवास मेघवाल का जन्मदिन
51 मीटर का साफा पहनाकर किया सम्मान, धूमधाम से मनाया रामनिवास मेघवाल का जन्मदिन

51 मीटर का साफा पहनाकर किया सम्मान, धूमधाम से मनाया रामनिवास मेघवाल का जन्मदिन
खैरथल तिजारा, डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश उपमंत्री (राजस्थान) एवं मेघवाल महासभा, खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष रामनिवास मेघवाल का जन्मदिन शनिवार को अंबेडकर भवन, तावडू में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने रामनिवास मेघवाल को 51 मीटर का साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक योगदान एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि रामनिवास मेघवाल लंबे समय से सामाजिक एकता, संगठन सशक्तिकरण एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समारोह में श्री अजीत जी, सोनू कुमार (हुसैपुर), वीरकांत जी, इंद्रपाल खानपुरया, नरेश प्रधान ताऊडू, मोहित बसिया, मास्टर अशोक जी, प्रवीण जी, श्रीमती बबीता जी, श्रीमती सुमन जी (मथुरा) तथा श्रीमती सरोज जी (अलीगढ़) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अलवर जिले के वरिष्ठ एवं प्रख्यात शिक्षक नरेश कुमार जी ने किया। उन्होंने अपने प्रभावी संचालन से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। कार्यक्रम के अंत में रामनिवास मेघवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है तथा वे भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।




