Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक –टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष

भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिटेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष

भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक – टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष

टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देबाशीष घोष ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमांशु की डीडी बार में हुई कथित हत्या की घटना को लेकर आहूत जमशेदपुर बंद को राजनीतिक नौटंकी एवं जनता की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास बताया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज संवेदनशील होने का दिखावा कर रही है, लेकिन पीड़ित परिवारों के प्रति उसका रवैया कई गंभीर सवाल खड़े करता है। परिजनों का आरोप है कि इसी घटना में गंभीर रूप से घायल प्रत्युष आनंद एवं उनके परिवार का हालचाल जानने के लिए भाजपा के किसी भी जिम्मेदार नेता या प्रतिनिधि ने अब तक संपर्क करने की आवश्यकता तक नहीं समझी। यदि यह आरोप सही है, तो यह भाजपा की संवेदनहीनता और दोहरे चरित्र को दर्शाता है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।
देबाशीष घोष ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में न्याय और पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात करती है, तो उसे सभी पीड़ितों के प्रति समान संवेदना और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। केवल बंद, प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाजी से न्याय नहीं मिलता, बल्कि निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना ही पीड़ितों के प्रति सच्ची संवेदना होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि किसी भी आपराधिक घटना पर राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून को निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करने दिया जाना चाहिए तथा सभी पीड़ितों को बिना किसी भेदभाव के समान न्याय और सम्मान मिलना चाहिए।

अंत में टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी की अवसरवादी, दिखावटी और संवेदनहीन राजनीति की कड़ी निंदा करते हुए जमशेदपुर की जनता से अपील की कि वे ऐसे राजनीतिक प्रपंचों से सावधान रहें और न्याय, संवेदनशीलता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!