Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

झारखंड:- बड़गाईं 8.86 एकड़ जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में 30 सितंबर को होगी विस्तृत सुनवाई

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर मंगलवार, 29 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 30 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे का समय तय किया है।

30 सितंबर का दिन मुख्यमंत्री के लिए कानूनी तौर पर महत्वपूर्ण रहेगा। हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले उन्हें रांची की विशेष PMLA अदालत में भी पेश होना है, जहां बड़गाईं जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप गठन की प्रक्रिया पर सुनवाई होनी है। इससे पहले 24 सितंबर को हुई सुनवाई में हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों को देखने के लिए समय मांगा गया था। अदालत ने इसके बाद 30 सितंबर को अगली सुनवाई तय की थी।

#RITESH SHARAN #

JHARKHAND AAJ TAK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!