बागबेड़ा, बड़ौदा घाट, झारखंड आज झारखंड आज तक के मुख्य संपादक जी के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बागबेड़ा, बड़ौदा घाट, झारखंड आज झारखंड आज तक के मुख्य संपादक जी के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

दिनांक: 18/04/2026
स्थान: बागबेड़ा, बड़ौदा घाट, झारखंड
आज झारखंड आज तक के मुख्य संपादक जी के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से टीम विस्तार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:
प्रेस कार्ड का किसी भी प्रकार से गलत इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
सदैव निष्पक्ष एवं सही रिपोर्टिंग की जाएगी।
किसी भी प्रकार के विवाद या अनावश्यक मामले में शामिल नहीं होना है।
सच्ची और तथ्यात्मक खबर को ही जनता तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
कहीं भी कोई गलत या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत न्यूज़ कवरेज करना है।
रिपोर्टिंग के दौरान आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखना है, ताकि पहचान स्पष्ट रहे।
इस बैठक में हमारी टीम के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
रुपेश शर्मा, सोनम सिंह, रितेश शरण, अमरजीत सिंह, मनोज शर्मा, अभिजीत बनर्जी, अजय चौधरी, राज कुमार सिन्हा, सुनीता कर्माकर एवं संतोष शर्मा।
अंत में, बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया गया।



