लोकल न्यूज़

जेम्को के कालीमाटी विद्यालय की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : विद्युत वरण महतो

जेम्को के कालीमाटी विद्यालय की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : विद्युत वरण महतो

जेम्को के कालीमाटी विद्यालय की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जेम्को आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी की बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य करनदीप सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ गुरुवार को सांसद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

विद्यालय परिवार और स्थानीय निवासियों ने स्कूल में भवन के अभाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की कमी जैसे गंभीर मुद्दों की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में मात्र 3 क्लासरूम उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। पर्याप्त कमरों के अभाव में विद्यालय का स्तर ‘उच्च’ से घटकर ‘मध्य’ तक सीमित होने की कगार पर है। इसके अतिरिक्त, छोटी बाउंड्री वाल के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और रात में अंधेरे के कारण चोरी व तोड़-फोड़ की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि बच्चों का भविष्य उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि:
विद्यालय में 6 नए क्लासरूम और सुसज्जित शौचालयों के निर्माण हेतु जल्द ही आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति दिलाई जाएगी।

परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल की ऊंचाई बढ़ाने और कटीले तारों की फेंसिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
पूरे प्रांगण को रोशन करने के लिए हाई मास्क लाइट की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
सांसद ने कहा, “शिक्षा के मंदिर में सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। नया भवन बनते ही विद्यालय को पुनः पूर्णतः ‘उच्च विद्यालय’ के रूप में सशक्त किया जाएगा ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।”
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और विद्यालय परिवार ने सांसद के सकारात्मक रुख के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!