यूपी

कल से खुलेंगे मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी पट, 5 दिन तक होगा दर्शन

कल से खुलेंगे मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी पट, 5 दिन तक होगा दर्शन

कल से खुलेंगे मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी पट, 5 दिन तक होगा दर्शन

ब्यूरो चीफ – विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी/ उत्तरप्रदेश/ काशी में मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए 6 नवंबर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिनों के लिए खोले जाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 11:15 बजे तक श्रद्धालु मां के स्वर्णमयी स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे।
दर्शन को लेकर गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मां अन्नपूर्णा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज से संवाद कर दर्शन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सुझाव लिए। पुलिस और मंदिर प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी रखने तथा ड्रोन कैमरों से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने, एकल मार्ग व्यवस्था का प्रभावी पालन कराने तथा भीड़ का दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और सादे वस्त्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों, जेबकतरों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।
पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा उन्हें सर और मैडम कहकर संबोधित करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और बच्चों को दर्शन के दौरान आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग, पार्किंग और आवागमन के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने व्यापारियों और दुकानदारों से दुकानों का सामान सड़क तक नहीं फैलाने, अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था बनाए रखने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!