यूपी

बेसिक शिक्षक संघ के वाराणसी संयुक्त मंत्री बने नीरज सैनी।

बेसिक शिक्षक संघ के वाराणसी संयुक्त मंत्री बने नीरज सैनी।

बेसिक शिक्षक संघ के वाराणसी संयुक्त मंत्री बने नीरज सैनी।

 

ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिंहा ने पत्र जारी कर वाराणसी के लेढूपुर स्थित श्री दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक नीरज कुमार सैनी को प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यकलापों को देखते हुए जनपद वाराणसी के संयुक्त मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन आशा करता है कि आप वाराणसी जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लाकों के पदो पर एक माह में योग्य, कर्मठ शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधक का चयन करने में जनपद कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी का सहयोग कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा जनपद के मान्यता प्राप्त स्कूलों के समस्याओं के समाधान के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे, संघर्ष करेंगे और संघ के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए अपना योगदान देंगे। पत्र प्राप्ति के बाद नीरज कुमार सैनी ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि संगठन के प्रति समर्पित और निष्ठावान रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!