Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राजस्थान

140वीं बाबा मोहनराम परिक्रमा में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश, सूखे पौधों के स्थान पर लगाए गए नए पौधे

140वीं बाबा मोहनराम परिक्रमा में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश, सूखे पौधों के स्थान पर लगाए गए नए पौधे

140वीं बाबा मोहनराम परिक्रमा में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश, सूखे पौधों के स्थान पर लगाए गए नए पौधे
भिवाड़ी, 19 जुलाई। भारत विकास परिषद एवं बाबा मोहन राम जागृति मंडल, भिवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में संजीवनी तपोवन स्थित श्री बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर में आयोजित 140वीं परिक्रमा श्रद्धा, भक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुई।
परिक्रमा के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। पूर्व में लगाए गए लगभग 1100 पौधों में जो पौधे सूख गए थे, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए गए। इस कार्य का दायित्व भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव डॉ. मुकेश कुमार एवं वित्त सचिव हर्ष माहेश्वरी ने स्वयं संभाला। तीनों पदाधिकारी परिक्रमा के अग्रभाग में एक वाहन में नए पौधे लेकर चल रहे थे। उनके साथ कार्यकर्ता सूखे पौधों के स्थान पर गड्ढे तैयार करते गए और तुरंत नए पौधे रोपित करते गए। श्रद्धालुओं ने इस पर्यावरणीय प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।
प्रकल्प प्रमुख एवं बाबा मोहन राम जागृति मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से बार-बार आग्रह किया कि आम, जामुन, नीम एवं बेलपत्र जैसे फलों के बीज इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उन्हें परिक्रमा मार्ग पर रोपित कर हरित वातावरण बनाने में अपना योगदान दें।
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद द्वारा श्रद्धालुओं को कपड़े के थैलों का भी वितरण किया गया, जिससे पॉलिथीन के उपयोग को कम करने का संदेश दिया जा सके। परिक्रमा के दौरान प्रदीप भेडी परिबार ब शिब कुमार अग्रवाल द्वारा जल पान ब छाज की व्यवस्था करायी गई।
परिक्रमा बाबा मोहन राम कॉलेज के सामने से प्रारंभ होकर भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। परिक्रमा के उपरांत मोहन वाटिका में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
सौजन्य से :
रामअवतार–संतोष प्रजापत
पायल, शगुन एवं ऋचा प्रजापत
पायल ग्राफिक्स, गणपति प्लाजा, भिवाड़ी (राज.)
बाबा मोहन राम जागृति मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सचिव अर्जुन गुप्ता, वित्त सचिव अभय चौहान एवं महिला प्रमुख साधना यादव ने बताया कि मंडल के सभी सदस्य संजीवनी तपोवन (परिक्रमा मार्ग )को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे पॉलिथीन एवं अन्य प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करें तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें। बाबा मोहनराम जागृति मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल एवं सचिव अर्जुन गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देना समय की आवश्यकता है।
परिक्रमा में शिव कुमार, बलराम अग्रवाल, प्रदीप भेड़ी तथा अन्नपूर्णा भंडार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर और रेवाड़ी सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं का मंडल की ओर से स्वागत किया गया।
परिक्रमा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा मोहनराम के जयकारों के साथ समाज में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!