गोविंदपुर रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति पर यात्रियों में नाराज़गी
गोविंदपुर रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति पर यात्रियों में नाराज़गी

गोविंदपुर रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति पर यात्रियों में नाराज़गी
यह तस्वीर गोविंदपुर रेलवे स्टेशन की है, जहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। लेकिन थोड़ी सी बारिश होते ही स्टेशन परिसर और आसपास जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से स्थिति जस की तस बनी हुई है। बारिश के समय स्टेशन परिसर में पानी भर जाने से आवागमन कठिन हो जाता है और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। क्षेत्र में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या पहले भी सामने आती रही है।
झारखंड आज तक
राज कुमार सिन्हा
रिपोर्टर




