शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण व प्रतिमा स्थापना की घोषणा
शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण व प्रतिमा स्थापना की घोषणा

शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण व प्रतिमा स्थापना की घोषणा
जमशेदपुर।
“जब तक सूरज-चांद रहेगा, शहीद तेरा नाम रहेगा”, “अमर शहीद अमर रहें”, “प्रणब मुखर्जी अमर रहें”, “राजीव रंजन अमर रहें”, “मोहम्मद मुनीश अमर रहें” तथा “जयप्रकाश नारायण अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों के बीच शनिवार को साकची स्थित शहीद चौक (बसंत टॉकीज गोलचक्कर) में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक निर्माण समिति, जमशेदपुर, झारखंड क्रांति सेना एवं जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा के संयुक्त बैनर तले मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष संजीव आचार्य के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती थे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पुलिस एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह, जेपी आंदोलनकारी संतोष अग्रवाल, सुरेश दत्त पांडे, विष्णु भगवान पाठक, विजय शर्मा, वशिष्ठ नारायण तिवारी तथा आर.के. सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र नेता अरविंद वैद्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विकास शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से हुई। उपस्थित अतिथियों, जेपी आंदोलनकारियों, महिलाओं एवं छात्रों ने अगरबत्ती अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में विधायक समीर कुमार मोहंती ने घोषणा की कि अगले वर्ष शहीद स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा तथा शहीद छात्रों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।
वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि शहीद छात्रों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से शहीद परिवारों को उचित सम्मान देने की मांग की।
जेपी आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे, जिनके नेतृत्व में पूरे देश में संपूर्ण क्रांति का आंदोलन खड़ा हुआ।
सभा को जेपी आंदोलनकारी सुरेश दत्त पांडे, विष्णु भगवान पाठक, विजय नारायण शर्मा, युवा नेता महावीर मुर्मू, बंटी सिंह, आनंद ठाकुर, राकेश कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष संजीव आचार्य ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की निरंकुश नीतियों के विरोध में छात्र-युवाओं ने संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का व्यवस्था परिवर्तन का सपना आज भी अधूरा है और शहीद छात्रों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब देश में व्यवस्था परिवर्तन का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम में रंजीत कुमार, सपन कुमार राय, मोनू यादव, तपन प्रधान, आकाश कुमार, तारा, अविनाश शर्मा, संदीप शर्मा, संदीप द्विवेदी, रॉकी कालिंदी, संजय कुमार दास, अजय कुमार दास, रोहित गोप, लकी खान, आयशा खान, मोहम्मद नौशाद, जुनैद खान, श्रीमती आभा वर्मा, श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती अंजू देवी, श्रीमती सुमित्रा पांडा, श्रीमती अनु धवन, श्रीमती सुमित्रा मुखर्जी, रानी चौधरी, मंजू देवी, आशा देवी, आशीष आचार्य, कुंदन सिंह, सोमनाथ बनर्जी, सुखविंदर सिंह, प्रिंस सिंह, मनदीप सिंह तथा संगठन के अनेक पदाधिकारी, छात्र नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट:
आभा वर्मा
अध्यक्ष, ग्रामीण पत्रकार संघ, झारखंड, जमशेदपुर




