Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

सीआईआई झारखंड ने जमशेदपुर में “न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 एंड बियॉन्ड” विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया।

सीआईआई झारखंड ने जमशेदपुर में “न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 एंड बियॉन्ड” विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया।

सीआईआई झारखंड ने जमशेदपुर में “न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 एंड बियॉन्ड” विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, कर विशेषज्ञों, वित्तीय सलाहकारों एवं व्यवसायिक नेताओं ने भाग लेकर नए आयकर अधिनियम 2025, निवेश प्रोत्साहन, आईपीओ की तैयारी, व्यवसायिक पुनर्गठन तथा घरेलू एवं वैश्विक विस्तार की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

सीआईआई झारखंड के पूर्व अध्यक्ष एवं मेटलवर्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय सभरवाल ने कहा कि भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में पारदर्शी, पूर्वानुमेय और तकनीक-आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, सीआईआई झारखंड वित्त एवं कराधान पैनल के संयोजक विकाश मित्तल ने कहा कि नए कर सुधार उद्योगों के लिए अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवसाय-अनुकूल वातावरण तैयार करेंगे।

कार्यक्रम में राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं, आईपीओ अवसरों, प्री-आईपीओ पुनर्गठन, समूह संरचना के माध्यम से घरेलू एवं वैश्विक विस्तार तथा नए आयकर अधिनियम 2025 के प्रभावों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

सत्र में प्रतिभागियों को बदलते कर एवं व्यावसायिक परिवेश में बेहतर तैयारी, सुशासन को मजबूत करने और विकास के नए अवसरों का लाभ उठाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!