Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

मुख्यमंत्री योगी जी का जन्मदिन मनाकर काशीवासियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री योगी जी का जन्मदिन मनाकर काशीवासियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

*मुख्यमंत्री योगी जी का जन्मदिन मनाकर काशीवासियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*जून 5, 2026*
*ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

वाराणसी भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर सेवा, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पार्टी के महानगर कार्यालय सिगरा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर पुष्प एवं मिष्ठान अर्पित कर जन्मदिन मनाया तथा लोगों में मिठाइयां वितरित कीं। इसके बाद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए पखवाड़ा अभियान की भी शुरुआत की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान विषयक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनजीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 8 जून को मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रबुद्धजनों तथा आम नागरिकों से संवाद करेंगे। 14 जून से सभी विकास खंडों में त्रिदिवसीय जनकल्याण मेलों का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में श्रीराम जन्मभूमि, श्री काशी विश्वनाथ धाम, महाकुंभ, पुनर्जीवित तीर्थ स्थलों, आधारभूत संरचना, औद्योगिक परियोजनाओं, सुरक्षा मॉडल और विकसित उत्तर प्रदेश की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
पार्टी के अनुसार 18 और 19 जून को गौ-आधारित, प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। अभियान अवधि के दौरान रात्रि चौपालों का भी आयोजन होगा। भाजपा ने बताया कि पूरे माह विभिन्न जनसंपर्क और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!