Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राजस्थान

ग्राम रथ पहुंचने पर रथो के माध्यम से ग्रामीणों ने जाना सरकार की योजनाओं के लाभ

ग्राम रथ पहुंचने पर रथो के माध्यम से ग्रामीणों ने जाना सरकार की योजनाओं के लाभ

*ग्राम रथ पहुंचने पर रथो के माध्यम से ग्रामीणों ने जाना सरकार की योजनाओं के लाभ*

 

*राज्य सरकार की कृषि योजनाओं से बदली कृषक की तकदीर*

 

 

खैरथल-तिजारा, 2 मई। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार संचालित ग्राम विकास रथ अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग के वीभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों की सफलता कहानी सामने आई है, जिसने आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय और आत्मविश्वास दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

 

प्रगतिशील किसान बनने में राज्य सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कृषक पूर्व में सामान्य रूप से खेती करते थे जिससे उनकी वार्षिक आय बहुत सीमित थी। खेती में लागत अधिक और उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाती। ऐसे में जिले में भीम सिंह, सुबेसिंह, सीताराम जैसे कई किसानों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें अपनाने का निर्णय लिया।

 

कृषि विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर उन्होंने राज्य सरकार की योजना के तहत जैविक खेती करना शुरू किया। जिससे खेती की लागत घटी और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ी। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही तकनीकी जानकारी, प्रशिक्षण और अनुदान का लाभ उठाकर कृषक ने अपनी खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाया। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

 

सरकारी योजनाओं से मिली सफलता के बाद वे अन्य किसानों को भी जागरूक कर रहे हैं। वे अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती, सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे तारबंदी, फार्म पॉन्ड योजनाओं को अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की कृषि योजनाएं यदि सही तरीके से अपनाई जाएं, तो किसान न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन स्तर में भी व्यापक सुधार कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!