Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

स्वर्णिम आयु में आत्मिक आनंद एवं जीवन की सार्थकता विषय पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह संपन्न

स्वर्णिम आयु में आत्मिक आनंद एवं जीवन की सार्थकता विषय पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह संपन्न

 

 

स्वर्णिम आयु में आत्मिक आनंद एवं जीवन की सार्थकता विषय पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह संपन्न
——————————–

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग केंद्र, कदमा द्वारा “स्वर्णिम आयु में आत्मिक आनंद एवं जीवन की सार्थकता” विषय पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय स्मृति के साथ हुआ। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का अंगवस्त्र, तिलक एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
ब्रह्माकुमारी परिवार से जुड़ीं ज्योति बहनजी (पूर्व हेड एच.आर., टाटा स्टील एवं वरिष्ठ काउंसलर) ने कहा कि राजयोग आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन का सरल माध्यम है, जो वरिष्ठ नागरिकों को आनंद और आत्मबल प्रदान करता है।
कदमा केंद्र की प्रभारी बी.के. संजू दीदी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी से अपने बुजुर्गों को सम्मान, समय और स्नेह देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की सफलता में ब्रह्माकुमारी परिवार से जुड़े पूनम बहन, पुष्पा बहन, सोमा बहन, पारुल बहन, अनिता बहन, संजय भाई, दिनेश भाई, ओम भाई एवं कीर्तन भाई का विशेष योगदान रहा।
वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों, पारिवारिक एकता और आध्यात्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का समापन विश्व शांति एवं समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में दोस्त संस्था से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!