Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण का लोकार्पण, पत्रकारों के योगदान को नमन: राज्यमंत्री डॉ. दयालु

पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण का लोकार्पण, पत्रकारों के योगदान को नमन: राज्यमंत्री डॉ. दयालु

*पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण का लोकार्पण, पत्रकारों के योगदान को नमन: राज्यमंत्री डॉ. दयालु*`

*18 जून 2026*
*ब्यूरो चीफ – विवेक सिन्हा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

वाराणसी। पत्रकारिता केवल समाचारों के संप्रेषण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को उसका वास्तविक स्वरूप दिखाने और जनभावनाओं को स्वर देने का सशक्त माध्यम है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता ने हमेशा सत्ता और समाज के बीच सेतु का कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष एवं औषधि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने गुरुवार को पराड़कर स्मृति भवन में अपने विधायक निधि से कराए गए सुंदरीकरण कार्य के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए।
राज्यमंत्री ने कहा कि काशी की धरती पत्रकारिता, ज्ञान, चिंतन और वैचारिक नेतृत्व की गौरवशाली परंपरा की साक्षी रही है। पराड़कर स्मृति भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि पत्रकारिता के आदर्शों, मूल्यों और संघर्षों का प्रतीक है। काशी से निकली आवाजों ने देश को नई दिशा दी है। पत्रकारों की इस तीर्थस्थली के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
पत्रकारों के योगदान की सराहना
डॉ. दयालु ने कहा कि सत्य को समाज तक पहुंचाने के लिए पत्रकार दिन-रात मेहनत करते हैं। अनेक चुनौतियों के बावजूद लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार पत्रकारों के हितों और समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और यूपी सरकार के नेतृत्व में काशी ने विकास के नए मानदंड स्थापित किए हैं। पराड़कर स्मृति भवन का सुंदरीकरण पत्रकारिता की समृद्ध विरासत को सम्मान देने और नई पीढ़ी को पत्रकारिता के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे काशी पत्रकार संघ अध्यक्ष अरुण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज, प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन रुपानी, महामंत्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग।
मालवीय मार्केट व्यावसायिक संघ के पदाधिकारी अभिषेक केसरी, विनय अरोड़ा, ऋषि आहूजा और गुरमीत सिंह बग्गा को काशी पत्रकार संघ को वाटर कूलर देने पर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!