बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा वाहन का परिचालन अनियमित, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने BDO को दिया ज्ञापन
बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा वाहन का परिचालन अनियमित, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने BDO को दिया ज्ञापन

*बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा वाहन का परिचालन अनियमित, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने BDO को दिया ज्ञापन*
जमशेदपुर ; बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 1 से 6 तक कचरा संग्रह वाहन के अनियमित परिचालन को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वाहन आ तो रहा है, लेकिन नियमित रूप से नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर पंचायत समिति सदस्य *सुनील गुप्ता* के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी *सुमित प्रकाश* से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया।
सुनील गुप्ता ने कहा कि वाहन पिछले कई दिनों से सप्ताह में एक-दो दिन ही आता है, जिससे घरों में कचरा जमा हो जाता है, दुर्गंध फैलती है और मच्छर-बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए BDO सुमित प्रकाश ने वाहन को प्रतिदिन नियमित रूप से चलाने का आश्वासन दिया।




