यूपी

टीबी मुक्त भारत के लिए ‘जोश’ का आगाज, वाराणसी में युवाओं ने ली टीबी मुक्त काशी की शपथ

टीबी मुक्त भारत के लिए 'जोश' का आगाज, वाराणसी में युवाओं ने ली टीबी मुक्त काशी की शपथ

*टीबी मुक्त भारत के लिए ‘जोश’ का आगाज, वाराणसी में युवाओं ने ली टीबी मुक्त काशी की शपथ*

*ब्यूरो चीफ – विवेक सिन्हा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

वाराणसी। देश को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने के संकल्प को नई ऊर्जा देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ‘जोश’ (स्वास्थ्य के लिए संयुक्त दल) टीमों का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अभियान का शुभारंभ किया, जिसका वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में सीधा प्रसारण किया गया।
‘संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज’ की भावना पर आधारित इस अभियान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। प्रथम चरण में देश के 11 राज्यों के 55 जिलों में अभियान शुरू किया जा रहा है।
सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि और एनसीसी कमांडेंट सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि टीबी उन्मूलन की दिशा में जोश टीम की शुरुआत महत्वपूर्ण पहल है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान को गति मिलेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी से टीबी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रम और भेदभाव को दूर करना है।
जोश टीम में नोडल अधिकारी के नेतृत्व में पांच एनसीसी कैडेट और पांच माय भारत स्वयंसेवक शामिल होंगे। ये दल गांव, ब्लॉक और वार्ड स्तर पर जाकर टीबी के लक्षणों, निःशुल्क जांच और उपचार के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे, जिससे मरीजों की समय पर पहचान के साथ उन्हें निःशुल्क उपचार और निक्षय पोषण योजना का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ के परामर्श अनुसार प्रोटीन पाउडर उपलब्ध कराया गया और उपस्थित लोगों ने टीबी मुक्त भारत की शपथ भी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!