Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्यलोकल न्यूज़

जमशेदपुर : CEC ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं — SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगे : देबाशीष घोष

जमशेदपुर : CEC ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं — SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगे : देबाशीष घोष

जमशेदपुर : CEC ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं — SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगे : देबाशीष घोष

जमशेदपुर।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देशभर में उठ रहे गंभीर सवालों के बीच टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष देबाशीष घोष ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने तथा SIR प्रक्रिया पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।

देबाशीष घोष ने कहा कि मतदाता सूची केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार और मतदान के अधिकार का आधार है। ऐसे में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की किसी भी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान पर देश की जनता का विश्वास कायम रहना लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। यदि आयोग की कार्यप्रणाली और SIR प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तो इन सवालों का निष्पक्ष और सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मीडिया में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार निर्वाचन आयोग के दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों द्वारा SIR और मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न निर्णयों पर कई बार आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।

देबाशीष घोष ने कहा,

“कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से किसी भी परिस्थिति में नहीं हटना चाहिए। SIR की प्रक्रिया में यदि एक भी वास्तविक मतदाता अपने मताधिकार से वंचित होता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।”

उन्होंने मांग की कि:

SIR की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।

SIR के दौरान मतदाता सूची में हुए सभी बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए।

पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े उठ रहे सवालों पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ जवाब दिया जाए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और कार्यप्रणाली की निष्पक्ष समीक्षा की जाए तथा संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

देबाशीष घोष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने टेल्को कॉलोनी एवं जमशेदपुर के नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!