राज्यलोकल न्यूज़

बागबेड़ा कॉलोनी में एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर पहल

बागबेड़ा कॉलोनी में एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर पहल

बागबेड़ा कॉलोनी में एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर पहल

जमशेदपुर, 14 अगस्त। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में शुक्रवार को एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान चलाया गया।

विगत 7 अगस्त 2026 को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से अर्बन सर्विस, टाटा स्टील को मांग पत्र सौंपकर पंचायत क्षेत्र में एंटी-लार्वा छिड़काव कराने का आग्रह किया था। मांग के आलोक में शुक्रवार सुबह से पंचायत क्षेत्र के रोड नंबर 1, 2 एवं 3 सहित विभिन्न स्थानों पर एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया गया।

अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, हिलटॉप स्कूल, टीनी टॉट स्कूल, पानी टंकी परिसर एवं गुरुद्वारा परिसर में भी छिड़काव किया गया। इसका उद्देश्य बरसात के दौरान मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करना तथा डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को कम करना है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के जिन स्थानों पर शुक्रवार को छिड़काव नहीं हो पाया है, वहां 15 अगस्त के बाद एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। अभियान को चरणबद्ध तरीके से पंचायत के अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि “जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पंचायत क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य किए जाएंगे।”

अभियान शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए इस पहल के लिए आभार जताया।

इस अभियान में प्रमुख रूप से राकेश सिंह, अजीत सिन्हा, राजकुमार सिंह एवं वार्ड सदस्य उमेश पांडे ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!