Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

झारखंड जैक बोर्ड का रिजल्ट जल्द, 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना

झारखंड जैक बोर्ड का रिजल्ट जल्द, 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना

झारखंड जैक बोर्ड का रिजल्ट जल्द, 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना…

झारखंड में इस साल हुई जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा का रिजल्ट अब जल्द जारी होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया है। संभावना है कि 15 से 20 अप्रैल के बीच परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

जैक के सचिव जयंत कुमार मिश्र के अनुसार मैट्रिक के साथ-साथ इंटर के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले जारी किया जाएगा। वहीं आर्ट्स (कला संकाय) का रिजल्ट थोड़ा बाद में आ सकता है। इससे पहले 9वीं और 11वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है।

छात्र अपना रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा डिजीलॉकर के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। बोर्ड ने बताया कि कॉपियों की जांच पूरी सावधानी से की गई है ताकि किसी तरह की गलती न हो।

इस साल 3 से 23 फरवरी के बीच परीक्षा हुई थी जिसमें करीब 7.48 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें 4.23 लाख छात्र मैट्रिक और 3.24 लाख छात्र इंटर के थे।

जैक बोर्ड इस बार कोशिश कर रहा है कि रिजल्ट सीबीएसई से पहले जारी किया जाए। बिहार बोर्ड पहले ही अपने नतीजे जारी कर चुका है। अब सभी छात्रों की नजर जैक के रिजल्ट पर टिकी हुई है।

#RITESH SHARAN####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!