लोकल न्यूज़

मुखी समाज झारखंड प्रदेश: दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को जिला कमेटी द्वारा सहयोग मदद किया गया

मुखी समाज झारखंड प्रदेश: दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को जिला कमेटी द्वारा सहयोग मदद किया गया

जमशेदपुर | 05 अगस्त 2026
​मुखी समाज झारखंड प्रदेश: दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को जिला कमेटी द्वारा सहयोग मदद किया गया
​स्वर्गीय तरुण मुखी के श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक एवं राशन सामग्री का सहयोग मदद किए हैं
​जमशेदपुर (विशेष संवाददाता)। बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में बीते दिनों निवासी गरीब परिवार के होनहार युवा स्वर्गीय तरुण मुखी के असमय निधन से पूरा परिवार गहरे शोक में है।
​गहरे दुख और कठिन परिस्थितियों से जूझ रही स्वर्गीय तरुण की माता पेटली मुखी ने पुत्र के आगामी श्राद्ध कर्म को सुचारू रूप से संपन्न कराने में आ रही कठिनाइयों की बात मीडिया प्रभारी श्री अरविन्द मुखी के समक्ष रखी। अरविन्द मुखी ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को समझते हुए तुरंत मुखी समाज झारखंड प्रदेश के जिला अध्यक्ष श्री संजय मुखी से वार्ता की और पूरी स्थिति से अवगत कराया।
​मामले की जानकारी मिलते ही जिला कमेटी एवं समाज के प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल संज्ञान लिया। जिला अध्यक्ष श्री संजय मुखी, बर्मामाइंस मुखी समाज के मुखिया श्री महेश मुखी एवं मीडिया प्रभारी श्री अरविन्द मुखी के नेतृत्व में प्रदेश व जिला कमेटी के प्रतिनिधिगण पीड़ित परिजनों (पेटली एवं तारा मुखी) के बर्मामाइंस स्थित आवास पर पहुँचे।
​प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और स्वर्गीय तरुण मुखी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही, समाज की ओर से श्राद्ध कर्म के सफल आयोजन के लिए आर्थिक एवं राशन सामग्री का सहयोग मदद किए हैं।
​“
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय मुखी एवं बर्मामाइंस मुखिया महेश मुखी ने संयुक्त रूप से कहा कि “मुखी समाज झारखंड प्रदेश सदैव अपने हर जरूरतमंद और पीड़ित भाई-बहन के साथ मजबूती से खड़ा है। समाज का कोई भी परिवार संकट के समय खुद को अकेला न समझे, एक-दूसरे की मदद करना ही हमारे समाज का मूल संस्कार है।”
​ प्रतिनिधिगण मिलकर उपस्थित रहे पीड़ित परिवार को मदद की है:
​श्री संजय मुखी (जिला अध्यक्ष, केबुल)
​श्री महेश मुखी (मुखिया, बर्मामाइंस)
​श्री अरविन्द मुखी (मीडिया प्रभारी, बर्मामाइंस)
​श्री सुरेश मुखी (पूर्व मुखिया एवं उपाध्यक्ष, बर्मामाइंस)
​शिवराज मुखी (बर्मामाइंस)
​पूर्णिमा बेहुरा (महिला मोर्चा महासंघटन महासचिव)
​देव मुखी (मुखिया, गैरेज टीना खोली)
​राकेश मुखी (जिला महामंत्री)
​मंजन मुखी (पुरा जिला अध्यक्ष)
​सन्नी मुखी (बारीडीह महामंत्री)
​सुलिंद्रर मुखी (धातकीडीह मेडिकल बस्ती)
​मनोज मुखी (मुखिया, बिरसानगर)
​प्रवीन मुखी (मुखिया, धातकीडीह)
​अशोक सर (भुइयांडीह)
​कोला मुखी (नध्य कॉलोनी)
​सुनील मुखी (मेडिकल बस्ती)
​गुरुचरण मुखी (केबुल बस्ती)
​बजरंग बाघ (केबुल बस्ती)
​शंकर मुखी (केबुल बस्ती)
​स्नेह मुखी (बर्मामाइंस)
​सुमित मुखी (केबुल)
​शिबू मुखी (धातकीडीह मेडिकल बस्ती)
​सुमित मुखी (धातकीडीह)
​जुगल मुखी (13 क्वाटर)
​कमल सागर
​युधिष्ठिर (टेल्को)
​मंगल नाथ मुखी
​रूपेश मुखी
​पिंटू मुखी
​आशीष मुखी (टिनप्लेट)
​अविशेक मुखी (टिनप्लेट)
​संदीप मुखी (टिनप्लेट मुखिया)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!