Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

40 हजार यदुवंशियों ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

40 हजार यदुवंशियों ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

40 हजार यदुवंशियों ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

अगस्त 3, 2026
ब्यूरो रिपोर्ट विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी/ सावन के पहले सोमवार पर यदुवंशी समाज ने 94 वर्षों से चली आ रही सामूहिक जलाभिषेक की परंपरा निभाई। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के बैनर तले निकली 11 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ समेत 10 प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक कर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की।
श्री गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। मंदिर प्रशासन की व्यवस्था के तहत 21 श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में जलाभिषेक किया, जबकि अन्य श्रद्धालुओं ने बाहर से ही जल अर्पित कर दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय महादेव, त्रिलोचन महादेव, ओम कालेश्वर महादेव और लाटभैरव सहित 10 प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और फलाहार से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि वर्ष 1932 में भीषण अकाल के दौरान इस परंपरा की शुरुआत हुई थी, जो आज भी निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!