Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

डॉक्टर्स डे पर सदर अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे सम्मानित, निःस्वार्थ सेवा की सराहना

डॉक्टर्स डे पर सदर अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे सम्मानित, निःस्वार्थ सेवा की सराहना

*डॉक्टर्स डे पर सदर अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे सम्मानित, निःस्वार्थ सेवा की सराहना*

जमशेदपुर : डॉक्टर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था समर्पण, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में खासमहल स्थित सदर अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे को पुष्पगुच्छ, पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. प्रीति पांडे द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने तथा पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ चिकित्सा सेवा देने की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर प्रीति पांडे का सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायी है और उनके मानवीय कार्य चिकित्सा पेशे की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान करते हैं।

सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रीति पांडे ने संस्था के पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों की निःस्वार्थ सेवा करना उनका कर्तव्य और सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी गरीब एवं असहाय मरीजों को अपनी सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में संस्था की सचिव कुमुद शर्मा, मनीषा शर्मा, रिंकी कुमारी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड की प्रदेश महासचिव शशी आचार्या, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रविंदर कौर, पंचायत प्रतिनिधि एवं उपमुखिया राकेश चौबे, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सामाजिक संस्था अस्तित्व की संस्थापिका मीरा तिवारी, समाजसेवी सोनी, तनु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!