Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने दशाश्वमेध पुलिस को किया सम्मानित

जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने दशाश्वमेध पुलिस को किया सम्मानित

जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने दशाश्वमेध पुलिस को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। काशी के सबसे व्यस्त और संवेदनशील व्यापारिक क्षेत्रों में शुमार दशाश्वमेध और जंगमबाड़ी क्षेत्र में व्यापारी समाज और पुलिस प्रशासन के बीच सौहार्द्र और समन्वय की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’, पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू, श्याम यादव संदीप यादव सहित पूरे व्यापारी समाज ने दशाश्वमेध थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं समस्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि दशाश्वमेध क्षेत्र देश-विदेश के पर्यटकों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों का केंद्र है। यहां रोज लाखों की आवाजाही रहती है। ऐसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, यातायात सुचारू रखना और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
इस चुनौती को दशाश्वमेध थाना प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम ने मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। व्यापारियों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान और बाजार में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने हमेशा सहयोग किया है। इसी कृतज्ञता भाव को व्यक्त करने के लिए व्यापार मंडल ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ ने कहा कि “व्यापारी और पुलिस यदि कंधे से कंधा मिलाकर चलें तो कोई भी क्षेत्र अपराधमुक्त और विकासशील बन सकता है। दशाश्वमेध की शांति और समृद्धि में पुलिस का योगदान अतुलनीय है।”
पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान व कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू ने भी पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का आपसी तालमेल क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ व्यापारिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे और पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पुलिसकर्मियों ने भी व्यापारियों के इस स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी व्यापारिक क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
व्यापारियों द्वारा पुलिस को सम्मानित करने का यह कदम न केवल सराहनीय है, बल्कि यह समाज में पुलिस-जनता के बीच विश्वास और सहयोग का नया उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!