जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने योग से संबंधित बनाएं पोस्टर और स्लोगन
जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने योग से संबंधित बनाएं पोस्टर और स्लोगन

*जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने योग से संबंधित बनाएं पोस्टर और स्लोगन*
जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बेहद उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में सुबह से ही योग कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर विद्यालय में बीते 16 जून से 20 जून तक पाँच दिवसीय विशेष योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा था। इस शिविर में बच्चों को योग के विभिन्न आसनों और उनके महत्व के बारे में विस्तार से अभ्यास कराया गया था, जिसका सफल समापन आज मुख्य आयोजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए और इसकी निरंतरता हमेशा बनी रहनी चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने में सबसे मददगार साबित होता है।” उन्होंने बच्चों को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बच्चों ने योग से संबंधित कई आकर्षक पोस्टर और प्रेरणादायक स्लोगन बनाए। छात्र-छात्राओं ने* *अपनी इस रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया, जिसे वहां उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।*
इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका कंचन कुमारी, करनदीप सिंह, एंजेलीना तिग्गा, राकेश कुमार और रोहित आनंद व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




