यूपी

विज्ञापन टेंडर में पारदर्शिता की मांग, नगर आयुक्त से मिले पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन

विज्ञापन टेंडर में पारदर्शिता की मांग, नगर आयुक्त से मिले पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन

*विज्ञापन टेंडर में पारदर्शिता की मांग, नगर आयुक्त से मिले पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन*

*जून 19/6/2026*
*ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

वाराणसी। शहर में विज्ञापन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नए विज्ञापन टेंडर की प्रक्रिया और शहर में लगाए जा रहे यूनिपोल को लेकर अपनी चिंताएं रखते हुए सिस्टम में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि नए टेंडर के कुछ प्रावधानों और प्रक्रियाओं को लेकर विज्ञापन कारोबारियों में असमंजस और असंतोष है। उनका कहना था कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत होनी चाहिए, ताकि किसी कारोबारी के हित प्रभावित न हों और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में नई जगहों पर लगाए जा रहे यूनिपोल का मुद्दा भी उठाया। संगठन का कहना था कि कुछ स्थानों पर यूनिपोल स्थापना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सभी कार्य निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप किए जाने चाहिए, जिससे भविष्य में विवाद न हो।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विज्ञापन व्यवसायियों के हितों से जुड़े मामलों में जो भी उचित और नियमसम्मत होगा, उसे प्राथमिकता पर किया जाएगा। नगर निगम सभी मामलों की समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
नगर आयुक्त के सकारात्मक रुख पर प्रतिनिधिमंडल ने संतोष जताया और प्रशासन से भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे: अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में डब्लू राय, जितेंद्र, राबेंद्र मिश्रा, विशाल मौर्य, वकील यादव, वीरेंद्र, अंशु कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!