Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

बागबेड़ा में चोरी, लाखों का सामान पार* *सदर हॉस्पिटल से लौटी महिला ने थाने में दी लिखित शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

बागबेड़ा में चोरी, लाखों का सामान पार* *सदर हॉस्पिटल से लौटी महिला ने थाने में दी लिखित शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

*बागबेड़ा में चोरी, लाखों का सामान पार*
*सदर हॉस्पिटल से लौटी महिला ने थाने में दी लिखित शिकायत, पुलिस जांच में जुटी*

जमशेदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर-3, गणेश पूजा मैदान निवासी पद्मावती के घर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के नगद, आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना 15 जून 2026 की है

जानकारी के अनुसार, पद्मावती उर्फ पदमा 10 जून को इलाज के लिए खास महल स्थित सदर हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। 15 जून को डिस्चार्ज होकर जब वे रात करीब 8 बजे घर पहुंचीं तो घर के पीछे का दरवाजा टूटा मिला। अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था।

चोरों ने सैमसंग मोबाइल मॉडल F065G, आईएमईआई 357693880241670, 40 हजार रुपये नगद, सोने की नथ, झुमका, 30-35 साड़ियां, पीतल-स्टील के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि सुनील गुप्ता, संतोष ठाकुर, मुदिता सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। तत्काल बागबेड़ा थाना को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने जल्द चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बागबेड़ा क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!