Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

वाराणसी जंगमबाड़ी व्यापार मंडल और जीएसटी विभाग का संयुक्त व्यापारी संवाद कार्यक्रम संपन्न

वाराणसी जंगमबाड़ी व्यापार मंडल और जीएसटी विभाग का संयुक्त व्यापारी संवाद कार्यक्रम संपन्न

*वाराणसी जंगमबाड़ी व्यापार मंडल और जीएसटी विभाग का संयुक्त व्यापारी संवाद कार्यक्रम संपन्न*

 

*जून 5/6/2026*

*ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा*

*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

 

वाराणसी। जंगमबाड़ी स्थित एक होटल में शनिवार को जीएसटी विभाग और जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिष्ठित व्यापारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में जीएसटी विभाग की ओर से देवेश कुमार तिवारी, उपायुक्त राज्य कर खंड-5, आशीष कुमार द्विवेदी, सहायक आयुक्त खंड-5, राम बचन, राज्य कर अधिकारी खंड-5 व सहयोगी संजय कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

फर्नीचर पर 18% जीएसटी से उद्योग संकट में: अध्यक्ष विकेश यादव जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ ने कहा कि जंगमबाड़ी व्यापार मंडल पूर्वांचल की सबसे बड़ी फर्नीचर मंडी है। उन्होंने बताया कि फर्नीचर पर 18% जीएसटी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ट्रांसपोर्टेशन खर्च, लकड़ी, प्लाई, फॉर्म, कटिया, फेविकॉल व कपड़े के दामों में भारी वृद्धि से फर्नीचर की बिक्री पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने चिंता जताई कि इस विकट संकट के चलते कई व्यापारी अपना पारंपरिक व्यवसाय बदलने को मजबूर हैं, जिससे फर्नीचर का लघु उद्योग खत्म होने के कगार पर है। उन्होंने अधिकारियों के माध्यम से शासन से मांग की कि फर्नीचर पर जीएसटी की दर 18% से घटाई जाए, तभी इस व्यापार में पुनः बढ़ोतरी संभव है।

विभाग ने किया शंकाओं का तत्काल समाधान

कार्यक्रम में प्रकाश सोनेजा, प्रभारी फर्नीचर व्यापार मंडल, अजय जायसवाल, संरक्षक, जावेद सिद्दीकी, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपनी शंकाएं रखीं, जिनका विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक डॉ. यादवेन्द्र सिंह, प्रहलाद यादव, महामंत्री अनिरुद्ध यादव, कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष क्रिश्यल राय चौधरी, मंत्री राजीव यादव ‘पिंटू’ सहित समस्त व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने विभाग के इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वहीं अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग तत्पर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!