छत्तीसगढ़ी जन कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज एग्रिको में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
छत्तीसगढ़ी जन कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज एग्रिको में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

छत्तीसगढ़ी जन कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज एग्रिको में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ अध्यक्ष– राम वचन ठाकुर,महासचिव – ओम प्रकाश साहू,उपाध्यक्ष – विजय कुमार साहू,उपाध्यक्ष – गिरधारी लाल,सचिव -देवेंद्र कुमार साहू,कोषाध्यक्ष -राज कुमार सिन्हा पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष लालू राम साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नए जोश के साथ सभी को साथ लेते हुए समाज के विकास और उपलब्धि के लिए मिलकर कार्य करे। और नई समिति का कार्यभार सौंपा जिससे समिति सुचारू रूप से कार्य करे यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि समिति का काम बिना रुके चलते रहें और महत्वपूर्ण दस्तावेज व नई समिति को सौंपा और जानकारी नई समिति को दी गई
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामबचन ठाकुर जी ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संरक्षित करते हुए समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। युवा पीढ़ी को शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक करना हमारी मुख्य जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा , महिला और जमशेदपुर के गणमान्य छत्तीसगढ़ समाज के सदस्यगण उपस्थित थे। लालू राम साहू,हेमन्त कुमार,ललित जंघेल, अम्बे ठाकुर,सीमा साहू,राम वचन ठाकुर,विजय कुमार साहू,गिरधारी लाल,ओम प्रकाश साहू, देवेंद्र साहू,राज कुमार सिन्हा, भुनेश्वर प्रसाद साहू,राम चंद्र प्रसाद,गिरधारी साहू,पूरण,, परमेश्वर साहू, और समाज के गण मान्य सदस्य उपस्थि थे




