लोकल न्यूज़

बरौदा घाट बागबेड़ा मार्ग पर लोगों की बढ़ी परेशानी, अधूरे पुल निर्माण के बीच पुराना रास्ता भी बंद

बरौदा घाट बागबेड़ा मार्ग पर लोगों की बढ़ी परेशानी, अधूरे पुल निर्माण के बीच पुराना रास्ता भी बंद

बरौदा घाट बागबेड़ा मार्ग पर लोगों की बढ़ी परेशानी, अधूरे पुल निर्माण के बीच पुराना रास्ता भी बंद

बरौदा घाट बागबेड़ा जाने वाले रास्ते में एक पुराना नाला पड़ता है, जो काफी जर्जर हो चुका है। इसी कारण उसके बगल में नए नाले/पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य शुरू हुए डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी नया पुल अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस धीमी गति से ठेकेदार काम करवा रहा है, उससे यह नहीं लगता कि नया पुल जल्द चालू हो पाएगा। पहले पुराने पुल से पैदल यात्री और दोपहिया वाहन आसानी से आवागमन करते थे, लेकिन अब ठेकेदार द्वारा वहां मिट्टी डालकर पुराने रास्ते को भी बंद कर दिया गया है।

इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग मिट्टी के ऊपर से होकर आवाजाही कर रहे हैं, जिससे कई लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार को पहले नए पुल का निर्माण पूरा कर उसे चालू करना चाहिए था, उसके बाद पुराने पुल को बंद करना चाहिए था। लेकिन बिना वैकल्पिक रास्ता दिए पुराने रास्ते को बंद करना ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी को दर्शाता है।

कल रात झारखंड आज तक की टीम ने मौके का जायजा लिया, जहां देखा गया कि लोग जान जोखिम में डालकर मिट्टी के रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।

अगर भविष्य में यहां कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!