Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
Uncategorized

बागबेड़ा में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद…

बागबेड़ा में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

  1. Jamshedpur: बागबेड़ा में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद…

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

बताया गया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह, मां तारिणी कॉलोनी रोड नंबर-2 निवासी गोरांगो मंडल की पत्नी बेबी मंडल ने 10 अप्रैल को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का एसबेस्टस का छत काटकर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के गहनों के साथ-साथ कांसे के बर्तन की चोरी कर ली।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में बागबेड़ा के बड़ौदा घाट सूर्य मंदिर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेपी रोड, सुभाष स्कूल के पास रहने वाले यश शर्मा उर्फ सरदार, हरहरगुट्टू, बड़ा तालाब के पास निवासी देव गगराई उर्फ लुदू और पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के रोलाडीह निवासी सुमित तांती उर्फ बाबू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

#RITESH SHARAN####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!