Uncategorized

आदित्यपुर फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार…

 

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आशियाना रोड स्थित भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस फायरिंग का मुख्य उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाना और रंगदारी वसूलना था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानव संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

 

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

 

#RITESH SHARAN####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!