Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
Uncategorized

रोटरी क्लब ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।

रोटरी क्लब ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।

रोटरी क्लब ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।
रिपोर्टर विवेक सिनहा
झारखण्ड आजतक न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन द्वारा भैरवनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में सीपीआर (हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन) एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि अनुभवी चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को सीपीआर से संबंधित उपचार एवं बचाव की जानकारी प्रायोगिक रूप से दी गई। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट आँफ मेडिकल साइंस बीएचयू के डॉ बी एन मौर्य (चरण-2) एवं डॉ राकेश कुमार जायसवाल (चरण-3) ने छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मुक्ता पांडे ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन नेहा कक्कड़ ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब अध्यक्ष सिद्धार्थ जायसवाल, सचिव आकाश कनोडिया, सत्र 2026-27 अध्यक्ष अमित गुजराती, नंदिता गुजराती, विद्यालय प्रबंधक संजय नागर एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!