Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

वंदे मातरम्’ के अपमान पर अब 3 साल तक की सजा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

वंदे मातरम्’ के अपमान पर अब 3 साल तक की सजा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर अब 3 साल तक की सजा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली/रांची। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर अब कानून और सख्त हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है।

नए कानून के तहत ‘वंदे मातरम्’ का जानबूझकर अपमान करना, इसके गायन में बाधा डालना या इसे रोकने की कोशिश करना अपराध माना जाएगा। ऐसे मामले में अधिकतम 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

हालांकि, सिर्फ किसी व्यक्ति द्वारा ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाने को अपने आप अपराध नहीं माना जाएगा। कार्रवाई के लिए यह देखना जरूरी होगा कि जानबूझकर अपमान किया गया या गायन में बाधा डालने की कोशिश हुई।

‘वंदे मातरम्’ का ऐतिहासिक महत्व

‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। यह उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा था। आजादी के आंदोलन के दौरान यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का बड़ा प्रतीक बना।

#RITESH SHARAN #
JHARKHAND AAJ TAK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!