टीआरएफ कॉलोनी जमशेदपुर स्थित वैली व्यू स्कूल के प्रांगण में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में छात्रों को नशा के दुष्प्रभाव
टीआरएफ कॉलोनी जमशेदपुर स्थित वैली व्यू स्कूल के प्रांगण में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में छात्रों को नशा के दुष्प्रभाव
दिनांक, 30.07. 2026
टीआरएफ कॉलोनी जमशेदपुर स्थित वैली व्यू स्कूल के प्रांगण में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में छात्रों को नशा के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराध से बचने के प्रति सचेत एवं जागृत रहने हेतु अभियान चलाने की मुहिम के तहत विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उपप्राचार्य डॉ जे के पांडे ने किया।
अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि नशा उन्मूलन एवं साइबर सुरक्षा आज की आवश्यकता बन गई है क्योंकि नौजवान पीढ़ी जिस तरह नशे की गिरफ्त में जाकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है यह चिंता का विषय है इसके प्रति लोगों को जागरूक करना साथ-साथ साइबर अपराध में जाने अनजाने में जो लोग फंस रहे हैं उन्हें इससे बचना एवं बचाना भी हमारी पहली प्राथमिकता है। इसीलिए पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के दिशा निर्देश में जमशेदपुर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालय में नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध से सावधान रहने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और उसी कड़ी में आज यहां वेली व्यू स्कूल के प्रांगण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने छात्रों से नशा एवं साइबर अपराध से बचने की अपील की एवं सबों को हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहनों को चलाने तथा यातायात नियमों का अनुपालन कर स्वयं को सुरक्षित रखने का भी आह्वान किया।
थाना प्रभारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बुरी संगत से बचने की सलाह दी एवं अगर उनके आसपास इस तरह की बुराई फैलाने की कोई कोशिश कर रहा है उसकी भी सूचना गुप्त रूप से पुलिस को देने का सुझाव दिया ताकि ऐसे अपराधों को समय रहते रोक दिया जाए और देश की नौजवान पीढ़ी का भविष्य बर्बाद होने से बचा लिया जाए।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मिकी सिंह ने अपने संबोधन में जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशा उन्मूलन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागृत करने के अभियान की सराहना की तथा उन्हें पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह एवं रियाजुद्दीन खान ने भी उपरोक्त विषय पर अपना प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र- छात्राओं ने नशे एवं साइबर अपराध से दूर रहने की प्रतिज्ञा की।
#RITESH SHARAN#
JHARKHAND AAJ TAK




