राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने तीखी प्रतिक्रिया और आलोचना की है
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने तीखी प्रतिक्रिया और आलोचना की है

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने तीखी प्रतिक्रिया और आलोचना की है!
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस पवित्र विषय पर यदि किसी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी का मानना है कि धर्म और आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या धन के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े जिम्मेदार पक्षों को देश की जनता के सामने सभी वित्तीय लेन-देन का पूरा विवरण प्रस्तुत करना चाहिए तथा उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
हम मांग करते हैं कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए और यदि किसी व्यक्ति या संस्था की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। देश की जनता की आस्था और उनके योगदान की एक-एक राशि का हिसाब देना संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस पार्टी सदैव पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित की राजनीति के पक्ष में खड़ी रही है और आगे भी जनता के हितों तथा उनकी भावनाओं की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।




