जमशेदपुर वायरलेस पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा
जमशेदपुर वायरलेस पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा

**जमशेदपुर वायरलेस पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा*
जमशेदपुर इन दिनों नशेड़ियों के द्वारा किए गए गलत गतिविधियों से जूझ रहा है, वैसे मे आपको यह बताना जरूरी हो गया है की जमशेदपुर के सार्वजनिक स्थल जैसे पार्क, बाजार, चौक चौराहों में सुबह से शाम तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
वैसे ही एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी मैं रेलवे द्वारा बनाया गया सार्वजनिक पार्क नशेड़ियों का अड्डा एवं मवेशियों का चारागाह बन गया है, पार्क से सटे बागबेड़ा आवासीय कॉलोनी वालों का कहना है की रेलवे द्वारा बनाया गया यह पार्क हम लोगों के लिए वरदान साबित हुआ, परंतु अव्यवस्था की कमी के कारण यह पार्क दिन प्रतिदिन शरारती तत्वों एवं नशेड़ियों का सुरक्षित स्थल बनता जा रहा है।
हमारी टीम से बातचीत के क्रम में ग्रामीणों ने बताया की कुछ दिन पहले बागबेड़ा थाना प्रभारी नियमित रूप से शाम एवं रात में गस्ती के दौरान एक बार इस पार्क में जरूर आते थे, लेकिन जब से उनका तबादला हुआ तब से इस पार्क में नशेड़ियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है और नशे की हालत में महिलाओं के गले से चैन छिंतई, से लेकर शाम को टहलने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तीयाँ भी की जाती है। इस पार्क के प्रांगण में एक कृत्रिम छठ घाट भी है जिसकी देखरेख वहां के वॉयरलैस मैदान छठ घाट कमेटी की है, इस छठ घाट कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ बब्बू जी से बातचीत के क्रम में जानकारी मिली कि यह कमेटी चार या पांच महीने पहले रेलवे के सहायक अभियंता को एक ज्ञापन सौंप कर, उस पार्क में लाइट एवं पानी की व्यवस्था करवाने हेतु विनती की थी, साथ ही साथ बागबेड़ा थाना में थाना प्रभारी से भी इस पार्क मे शाम के वक्त असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की गुहार की थी, लेकिन इन सब तथ्यों पर अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि इस पार्क में कभी भी कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है, इसलिए समय रहते इस पार्क की साफ सफाई, पानी एवं रोशनी की व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से एक कमेटी का गठन हो और रेलवे इसे स्वीकृति दे।
इन्हीं सब तथ्यों को लेकर आज बागबेड़ा पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दल के लोग, समाजसेवी, एवं सुबह शाम टहलने वाले ग्रामीण एकत्रित हुए और मीडिया के माध्यम से अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचाने की पहल की।
जिसमें मुख्य रूप से उप मुखिया संतोष ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा से अजीत सिन्हा, श्री कृष्ण मेमोरियल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मन्नु, बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ बब्बू, एवं ग्रामीण में डॉ अनिल कुमार, राजीव चौधरी, राजकुमार सिंह एवं बहुत सारे लोग उपस्थित रहे
जमशेदपुर से ब्लॉक रिपोर्टर- राकेश सिंह




