यूपी

स्मार्टफोन की लत में उलझता बचपन, 9 घंटे तक रील्स में खो रहे किशोर

स्मार्टफोन की लत में उलझता बचपन, 9 घंटे तक रील्स में खो रहे किशोर

स्मार्टफोन की लत में उलझता बचपन, 9 घंटे तक रील्स में खो रहे किशोर

ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी/उत्तरप्रदेश/ आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। पढ़ाई से लेकर सामाजिक संपर्क और सूचना के आदान-प्रदान तक, हर कार्य के लिए हम स्मार्टफोन पर निर्भर हैं। इस निर्भरता ने जहां जीवन को आसान बनाया है, वहीं इसके कई गंभीर दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 70 प्रतिशत किशोरों के सोशल मीडिया पर अकाउंट हैं। एक चौंकाने वाली रिपोर्ट बताती है कि 13 से 18 वर्ष के किशोर औसतन 6 से 9 घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं, जबकि 8 से 12 वर्ष के बच्चे भी 4 से 6 घंटे प्रतिदिन ऑनलाइन रहते हैं।
क्रांति का नया माध्यम
सोशल मीडिया के फायदों से इनकार नहीं किया जा सकता। ई-मेल और मैसेज के जरिए संचार त्वरित हुआ है। ऑनलाइन शिक्षा, जागरूकता और अपनी बात को जन-जन तक पहुंचाने का यह सशक्त माध्यम बना है। यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक आज लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का जरिया बन गए हैं।
नकारात्मक पक्ष : लत बनता मनोरंजन
दूसरी ओर, इसका नकारात्मक पक्ष बेहद चिंताजनक है। युवाओं में शॉर्ट वीडियो और रील्स देखने की लत सबसे बड़ी समस्या बन गई है। क्षणिक मनोरंजन के चक्कर में युवा अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप अवसाद, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और आंखों की बीमारियां बढ़ रही हैं। लगातार ऑनलाइन रहने से युवाओं में ‘फोमो’ (कुछ छूट जाने का डर) पैदा हो रहा है। अपनी आत्मछवि को बेहतर दिखाने के लिए लगातार फोटो और वीडियो अपलोड करने की होड़ लगी है। साथ ही, सोशल मीडिया के जरिए साइबर अपराध और आपराधिक गतिविधियों के मामले भी तेजी से बढ़े हैं।
क्या है समाधान?
सोशल मीडिया के उपयोग को नियंत्रित करना समय की मांग है। इसके लिए माता-पिता, शिक्षक और समाजसेवियों को आगे आना होगा। सरकार को भी ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि अवयस्क किशोरों के सोशल मीडिया उपयोग का समय सीमित हो। युवाओं को स्वयं भी समय के महत्व को समझते हुए भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक होना होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!