यूपी

नमो घाट पर वायुसेना एयर शो में पीएम के आगमन पर काशी की बेटी ने किया अभिनंदन

नमो घाट पर वायुसेना एयर शो में पीएम के आगमन पर काशी की बेटी ने किया अभिनंदन

*नमो घाट पर वायुसेना एयर शो में पीएम के आगमन पर काशी की बेटी ने किया अभिनंदन*

 

 

 

 

*ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा*,

*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

 

वाराणसी। वाराणसी के लोकप्रिय सांसद व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को नमो घाट पर भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित एयर शो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगमन हुआ।

अपराह्न में पीएम मोदी पुलिस लाइन पहुंचे, वहां पहले से मौजूद भाजपा नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ लोगों के साथ ही खेल जगत की प्रसिद्ध काशी की बेटी, अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी खुशी सिंह ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह की हौसला अफजाई करते हुए खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।

ज्ञातव्य हो कि काशी की बेटी खुशी सिंह प्रादेशिक, राष्ट्रीय के अलावा अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में अनेकों पदक जीतकर देश का नाम रोशन करती आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!