यूपी

जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ का जन्मदिन

जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया अध्यक्ष विकेश यादव 'बाबू' का जन्मदिन

*जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ का जन्मदिन*

 

*ब्यूरो चीफ – विवेक सिन्हा*

 

वाराणसी। जंगमबाड़ी व्यापार मंडल द्वारा अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और व्यापारियों ने विकेश यादव ‘बाबू’ को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद केक काटा गया और उपस्थित सभी लोगों में मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की गईं। सभी ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्था के महामंत्री अनिरुद्ध यादव ने कहा कि अध्यक्ष विकेश यादव के नेतृत्व में जंगमबाड़ी व्यापार मंडल निरंतर संगठित और मजबूत हो रहा है। व्यापारियों के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविपाल, घनश्याम यादव, राजीव यादव, कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू, मंत्री पिंटू वर्मा, आलोक सिंह, संरक्षक प्रहलाद यादव, संरक्षक यादवेंद्र सिंह, अमित राहुल सहित व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!