गांधी व शास्त्री जयंती पर बाबाजी की फ्री पाठशाला में प्रतियोगिता का आयोजन।
गांधी व शास्त्री जयंती पर बाबाजी की फ्री पाठशाला में प्रतियोगिता का आयोजन।

गांधी व शास्त्री जयंती पर बाबाजी की फ्री पाठशाला में प्रतियोगिता का आयोजन।
ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर इंदिरा नगर, चितईपुर स्थित बाबाजी की फ्री पाठशाला परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार थे। पाठशाला के संचालक राजीव टंडन ने बताया कि आज देश के दो महान विभूतियों के जयंती के अवसर पर पाठशाला परिसर में चित्रकला, गायन एवं भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, महात्मा गांधी एवं भगत सिंह स्वरूपों आदि के विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन में पाठशाला के सभी बच्चों ने सहभागिता की, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेता बच्चें को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रोत्साहित किया। संस्था द्वारा मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पाठशाला की संरक्षक, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त, सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका आरती टंडन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पाठशाला के संचालक राजीव टंडन, योगाचार्य आलोक मिश्रा, समाजसेवी, अजय कुमार गांधी( सेवानिवृत्ति प्रबंधक बैंक ऑफ़ बडोदा),अशोक वार्ष्णेय, बैरागी यादव, निशु मिश्रा, दीपक राय, अमृता राय, आदि लोग उपस्थित थे।




