Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में दर्दनाक हादसा, ठेका मजदूर की मौत

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में दर्दनाक हादसा, ठेका मजदूर की मौत

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में दर्दनाक हादसा, ठेका मजदूर की मौत

जमशेदपुर: टाटा स्टील की टिनप्लेट डिवीजन के प्रोजेक्ट साइट पर शुक्रवार दोपहर काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेसर्स पूर्णमल के कर्मचारी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है और वह बिहार का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी मोबाइल एलिवेटिंग वर्क प्लेटफॉर्म पर मेंटेनेंस का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऑपरेटर द्वारा बूम को नीचे कर दिया गया, जिससे मजदूर बूम की चपेट में आ गया। बूम और बूम स्टैंड के बीच छाती बुरी तरह फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूर को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद प्रोजेक्ट साइट को सील कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!