Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

साँई बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा मे उमडा आस्था का सैलाब।

साँई बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा मे उमडा आस्था का सैलाब।

साँई बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा मे उमडा आस्था का सैलाब।

ब्यूरो रिपोर्ट विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। सावन माह के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साँई परिवार द्वारा प्रहलाद घाट स्थित काली माता मंदिर के समीप से रविवार को साँई बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा के मुख्य अतिथि दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा बाबा की पूजन एवं आरती से आरंभ हुई। इस अवसर पर साँई परिवार के अध्यक्ष गौतम श्रीवास्तव ‘शालू’ ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा विगत 17 वर्षों से साँई बाबा की पालकी यात्रा निकाली जा रही है। आज बाबा की पालकी यात्रा यहा से शुरू होकर भदंयू चुंगी, सेवई मंडी, प्रहलाद घाट, मुकीम गंज, मछोदरी होते हुए गायघाट स्थित साँई मंदिर पर जायेगी और वहां पर पुजारी सिंधु वर्मा के द्वारा बाबा की भव्य आरती के तत्पश्चात सभी भक्तों में प्रसाद वितरण होगा। यात्रा में सैकड़ो भक्त भक्ति भाव से नाचते एवं झूमते हुए भजन तथा साँई बाबा का जयकारा लगाते शामिल रहते हैं। पालकी यात्रा में मुख्य रूप से विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सपा नेता किशन दीक्षित, पार्षद बबलू शाह, पार्षद लकी भारद्वाज, डॉ सुधीर त्रिपाठी, गणेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव, जानू, अनीता श्रीवास्तव, कन्हैया कनौजिया, अजय साहनी, बबलू सेठ, नील नयन मिश्रा, विष्णु यादव सहित सैकड़ो साँई बाबा के भक्तगण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!