राज्य

नशामुक्ति महाअभियान के तहत कदमा में १७०० से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

नशामुक्ति महाअभियान के तहत कदमा में १७०० से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

 

 

नशामुक्ति महाअभियान के तहत कदमा में १७०० से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की प्रतिज्ञा
———————————–
जमशेदपुर, २१ अगस्त, २०२६

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे १० करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत आज कदमा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के अंतर्गत Fit N Joy Fitness Club के १०० से अधिक सदस्यों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली। वहीं, कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में लगभग १६०० विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज कदमा की प्रभारी बीके संजू बहन ने कहा कि नशा केवल शराब, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है। आज के समय में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग भी एक प्रकार की लत बनता जा रहा है, जिसका बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता तथा पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल एवं सोशल मीडिया का आवश्यकतानुसार और सकारात्मक उपयोग करने तथा इसके अतिरेक से बचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण केवल नशे का त्याग करने से नहीं, बल्कि स्वस्थ विचार, सकारात्मक जीवनशैली और आत्म-अनुशासन अपनाने से संभव है। युवाओं को इस अभियान का सक्रिय भागीदार बनकर अपने परिवार, विद्यालय और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देना चाहिए।
ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाया जा रहा यह महाअभियान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

झारखंड आज तक

अमरजीत सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!