Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

फार्म जमा किया, रसीद भी मिली, फिर SIR सूची से नाम गायब

फार्म जमा किया, रसीद भी मिली, फिर SIR सूची से नाम गायब

*फार्म जमा किया, रसीद भी मिली, फिर SIR सूची से नाम गायब !*

 

*SIR सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, मुखिया-उपमुखिया समेत सैकड़ों के नाम गायब*

 

*रसीद और वैध दस्तावेज के बावजूद नाम नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसी से की जांच व कार्रवाई की मांग*

 

जमशेदपुर। बागबेड़ा एवं आसपास के पंचायत क्षेत्रों में SIR की प्रारूप मतदाता सूची में मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत सैकड़ों मतदाताओं के नाम नहीं आने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में जिला उपायुक्त राजीव रंजन के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन को बताया कि संबंधित मतदाताओं ने निर्धारित समय पर BLO के पास SIR फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किया था और उसकी प्राप्ति रसीद भी ली थी। इसके बावजूद प्रारूप सूची में उनके नाम गायब हैं। इससे पंचायत प्रतिनिधियों और मतदाताओं में असंतोष एवं भ्रम की स्थिति है।

 

प्रतिनिधियों ने नाम गायब होने के कारणों की जांच, प्रभावित मुखिया,उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं मतदाताओं को कारण सहित सूचना देने, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल पुनः जोड़ने की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी गड़बड़ी रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

 

उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पात्र मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं मतदाताओं के नाम नियमानुसार पुनः जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, ग्राम प्रधान चुनका‌ माडी, उपमुखिया विनीता देवी, कुमोद यादव, आलम ताज, पंचायत समिति सदस्य किशोर सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, रवि कुलरी, संदीप शर्मा, वार्ड सदस्य नीतीश समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!