Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

हमारे जमशेदपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि होने के कारण आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था

हमारे जमशेदपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि होने के कारण आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था

 

हमारे जमशेदपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि होने के कारण आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

ऐसे समय में पूर्वी सिंहभूम जिले के नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारीब के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई से अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। यह सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य है।

इसी उद्देश्य से कि शहर में शांति, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की यह स्थिति निरंतर बनी रहे, झारखंड आज तक प्रेस के सदस्यगण सोनारी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी श्री मधुसूदन डे को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री मधुसूदन डे ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए जमशेदपुर को अपराधमुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस विशेष औपचारिक सम्मान समारोह एवं शिष्टाचार भेंट में झारखंड आज तक प्रेस की ओर से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!