Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

बागबेड़ा में बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर ‘जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

बागबेड़ा में बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर 'जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

*बागबेड़ा में बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर ‘जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित*
आधुनिक बिहार के निर्माता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम उप-मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री ‘बिहार विभूति’ डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती के पावन अवसर पर आज अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, विमल सिंह, कमलदेव सिंह, टेल्को यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री आरके सिंह, मानगो नगर निगम के डिप्टी मेयर राहुल कश्यप, संस्था के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महामंत्री सी एस पी सिंह, सचिव डॉ कविता परमार द्वारा डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह (अनुग्रह बाबू) की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा, “अनुग्रह बाबू का जीवन और उनके आदर्श, विशेष रूप से उनकी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण, आज की युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जो अमूल्य योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में 10वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र दीपिका इंग्लिश स्कूल, सेंट जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल ,श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेंट मेरिज इंग्लिश स्कूल, इंदिरा ज्योति स्कूल ,गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल की श्रुति झा, सिमरन महतो , फैंसी कुमारी, रोहित कुमार ,अभिषेक प्रजापति, कार्तिक कुमार सिंह, रूद्र सिंह, आदित्य राज, साक्षी शर्मा, नैतिक कुमार, रिया सिंह, अर्पण कुमारी, अभिषेक शाह, सोनम कुमारी, राजवीर कुमार गुप्ता, खुशी साहू, कृष्णा यादव, अंशु सिंह, समिता कुमारी सिंह, आकृति चौधरी, निखिल कुमार, सौम्या सिंह, सोनम कुमारी शर्मा, शानू कुमारी, श्रद्धा सिन्हा डॉक्टर निखिल कुमार सिंह
,जमशेदपुर वूमेन’स कॉलेज की छात्रा श्रद्धा सिन्हा को एम.ए.इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के उपरांत सम्मानित किया गया। डॉक्टर निखिल कुमार को अपने पीएचडी संपन्न करने के उपरांत संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने छात्रों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारा उद्देश्य न केवल डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है, बल्कि हमारे समाज के होनहार युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें सही दिशा प्रदान करना भी है।”कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों के साथ साथ बागबेड़ा के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में महिलाएं, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र और उनके अभिभावक उपस्थित थे। समारोह के अंत में सभी ने रात्रि भोज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!