Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

टिनप्लेट कर्मचारियों की लगी लॉटरी! 7 साल के वेतन समझौते में ₹19,000 तक बढ़ी सैलरी, 880 परिवारों में खुशी की लहर

टिनप्लेट कर्मचारियों की लगी लॉटरी! 7 साल के वेतन समझौते में ₹19,000 तक बढ़ी सैलरी, 880 परिवारों में खुशी की लहर

टिनप्लेट कर्मचारियों की लगी लॉटरी! 7 साल के वेतन समझौते में ₹19,000 तक बढ़ी सैलरी, 880 परिवारों में खुशी की लहर
………………..
लंबे इंतजार के बाद टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में वेतन समझौते पर मुहर, नए और पुराने कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ
…………………..
टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिनप्लेट डिवीजन में लंबे समय से लंबित वेतन समझौते पर आखिरकार सहमति बन गई है। शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर के साथ कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई।
कंपनी की ओर से पीपुल ऑफिसर अटरिया सान्याल तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
………………….
880 कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा

नया वेतन समझौता सात वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। कंपनी में वर्तमान में करीब 880 कर्मचारी कार्यरत हैं। समझौते के तहत नए कर्मचारियों के वेतन में 18,100 रुपये प्रतिमाह और पुराने कर्मचारियों के वेतन में लगभग 19,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी।
…………………
पुराने और नए कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था

नए कर्मचारियों का वेतन समझौता अप्रैल 2025 से लंबित था, जबकि पुराने कर्मचारियों का समझौता 1 जनवरी 2024 से लंबित चल रहा था। इसी कारण दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग आधार पर समझौता लागू किया गया है।
………………..
डीए में नहीं हुआ कोई बदलाव
हालांकि कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, लेकिन महंगाई भत्ता (डीए) के पॉइंट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह 2.50 रुपये प्रति पॉइंट ही रहेगा।
……………….
कर्मचारियों में जश्न का माहौल
समझौते की घोषणा के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से लंबित इस समझौते को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच कई दौर की वार्ता चली थी, जिसके बाद सहमति बन सकी।
………………..
अब कलिंगनगर प्लांट की बारी
टिनप्लेट कंपनी में वेतन समझौता संपन्न होने के बाद अब कर्मचारियों की नजर टाटा स्टील कलिंगनगर प्लांट पर टिकी है। यहां कर्मचारियों का वेतन समझौता 1 जनवरी 2025 से लंबित है।
सूत्रों के अनुसार, Kalinganagar Workers Union के पदाधिकारी जमशेदपुर पहुंच चुके हैं और कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता जारी है। कलिंगनगर प्लांट में करीब 3,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही यहां भी नए वेतन समझौते की घोषणा हो सकती है।

#RITESH SHARAN#####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!